फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने आठ अक्तूबर तक बढ़ाया आंदोलन

विज्ञापन
फिरोजपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ पुतला फूंकते रेल पटरी पर बैठे किसान। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक बस्ती टैंका वाली के पास रेल पटरी पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार को कृषि कानूनों के खिलाफ पुतला फूंककर नारेबाजी की। साथ ही आंदोलन को आठ अक्तूबर तक बढ़ाने का एलान किया है।
विज्ञापन

किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से पंजाब का 80 फीसदी किसान तबाह हो जाएगा। किसानों की जमीनें बड़ी कंपनियां अपने कब्जे में कर लेंगी। इंद्रजीत ने कहा कि राहुल गांधी और सुखबीर बादल रैली कर किसानों के आंदोलन को प्रभावित करने पर तुले हैं। ये लोग वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए अपना प्रचार कर रहे हैं, इनसे किसानों का कोई लेना-देना नहीं है। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के किसी भी उम्मीदवार को गांवों में घुसने नहीं देंगे और उनका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें