थाना सदर जीरा के अंतर्गत गांव मेहर सिंह वाला के नजदीक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना सदर जीरा पुलिस ने रविवार को आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी राजकुमारी निवासी गांव मेहर सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति शमबारी लाल (35) बाइक पर सवार होकर गांव मरखाई से घर आ रहा था। गांव मेहर सिंह वाला के पास ट्रक ने पति की बाइक को टक्कर मार दी। इससे पति की मौके पर मौत हो गई। एएसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी ट्रक चालक का सुराग लगाया जा रहा है।