फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: किसानों का ट्रैक पर धरना, पांच ट्रेनें प्रभावित

Fri, 14 Aug 2026 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इसके चलते पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और दो ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा। यह धरना बठिंडा और फिरोजपुर-फाजिल्का सेक्शन पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ।

रेल डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि बठिंडा सेक्शन में जैतों के नजदीक किसानों ने ट्रैक पर धरना दिया। इससे नांदेड़ साहिब-फिरोजपुर (14622) और बठिंडा-फिरोजपुर पैसेंजर (54563) ट्रेनें प्रभावित हुईं। यह सेक्शन करीब तीन घंटे बंद रहा। पुलिस की मदद से किसानों को हटाने के बाद ट्रेनें रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर-फाजिल्का सेक्शन पर कोहर सिंह वाला स्टेशन के पास भी किसानों ने धरना दिया। यहां ट्रेन संख्या 14720, 74976 और 14602 प्रभावित हुईं। एक पैसेंजर ट्रेन झोक टहल सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर सवा चार घंटे खड़ी रही। इसे बाद में फिरोजपुर वापस लाया गया। धरनों के चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे संचालन भी प्रभावित रहा। यात्रियों को पीने के पानी और खानपान की समस्याओं का सामना करना पड़ा। रेलवे ने पीने के पानी का इंतजाम किया। अमृतसर-बीकानेर ट्रेन का रूट भी बदला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें