फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद किसान जमानत पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। लाल किला हिंसा मामले में तिहाड़ जेल में बंद किसान जमानत मिलने के बाद जम्मू लौटते वक्त पठानकोट में रुके, यहां उन्हें किसान संगठनों ने सम्मानित किया। वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मलिकपुर में समारोह करवाया गया। जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान तिहाड़ जेल से जमानत पर आए युनाइटेड किसान मोर्चा फ्रंट जम्मू के चेयरमैन महेंद्र सिंह खालसा, जम्मू के गोल गुजराल निवासी किसान मनदीप सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। दोनों किसान एक माह जेल में रहे। किसानों ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और उनके हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। वहीं, किसान संगठनों से पहुंचे प्रतिनिधि गुरदयाल सैनी, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी पंजाब उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी, जिला प्रधान हरदेव सिंह चिट्टी और करमजीत सिंह आदि ने जेल से रिहा होकर आए किसानों को फूल मालाएं भेंट कर सम्मानित किया। किसान नेताओं ने 26 मार्च को भारत बंद में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में आम नागरिक भी समर्थन दे, ताकि इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें