मुक्तसर के गांव बादल में बिजली ग्रिड पर धरना देते किसान।मुक्तसर के गांव बादल में बिजली ग्रिड पर धरना देते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने से दुखी गांव मिठड़ी, गग्गड़, कोटली और बादल के किसानों ने शनिवार को गांव बादल स्थित बिजली ग्रिड के समक्ष धरना दिया।
इस दौरान किसानों ने पावरकॉम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि न तो बारिश हो रही है और न ही बिजली सप्लाई पूरी मिल रही है। पावरकॉम के अधिकारियों ने वादा किया था कि पंद्रह जून के बाद बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी लेकिन पंद्रह दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं मिल रही है। इससे फसलें सूख रही हैं। जुगराज सिंह, रेशम सिंह, निक्का सिंह, उत्तम सिंह, तरसेम सिंह, जगसीर सिंह, सुखबीर सिंह ने बताया कि पावरकॉम के अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुन रहे हैैं।
जब भी बात की जाती है तो जवाब होता है कि फॉल्ट दूर किया जा रहा है। उधर, धरने के दौरान पहुंचे पावरकॉम के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि लाइन में खराबी की वजह से ही यह दिक्कत आ रही है। इस दिक्कत को जल्दी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही उन्हें मुश्किल से छुटकारा मिल जाएगा।