फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बिखर रही कांग्रेस को बचाने में जुटे राहुल, भारत जोड़ो यात्रा में दिखे पार्टी के सभी दिग्गज

Thu, 12 Jan 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में कांग्रेस में एक गुट चरणजीत सिंह चन्नी का चल रहा है, जो पूर्व सीएम हैं। वहीं एक गुट में कांग्रेस के पुराने दिग्गज एक मंच पर आ चुके हैं, जिसमें बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, शमशेर सिंह दूलो, अश्वनी सेखड़ी और मोहिंदर सिंह केपी शामिल हैं। इसके अलावा मनप्रीत सिंह बादल अपनी राह पर निकले हुए हैं।
 
विज्ञापन
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कांग्रेस सत्ता से बाहर होकर बुरी तरह से गुटबाजी का शिकार हो चुकी है। राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर हैं और इसी के जरिए बिखरी कांग्रेस को एक प्लेटफार्म पर लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। पंजाब के तमाम दिग्गजों को राहुल गांधी ने मैसेज करवाकर फतेहगढ़ साहिब बुलवाया और उनके साथ बातचीत की। 
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस में एक गुट चरणजीत सिंह चन्नी का चल रहा है, जो पूर्व सीएम हैं। वहीं एक गुट में कांग्रेस के पुराने दिग्गज एक मंच पर आ चुके हैं, जिसमें बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, शमशेर सिंह दूलो, अश्वनी सेखड़ी और मोहिंदर सिंह केपी शामिल हैं। इसके अलावा मनप्रीत सिंह बादल अपनी राह पर निकले हुए हैं। जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की टीम उनके लिए अलग मैदान तैयार कर रही है। सांसद मनीष तिवारी केंद्रीय कांग्रेस हाईकमान से नराज चल रहे हैं। पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग का गुट अलग बना हुआ है। राजा वड़िंग का मनप्रीत बादल के साथ छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है और मनप्रीत सिंह बादल व नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अच्छा तालमेल दोबारा बन रहा है। इन सबके बीच राणा गुरजीत सिंह की टीम अलग से अपना रास्ता बनाकर चल रही है। इस गुट का नवजोत सिंह सिद्धू के साथ छत्तीस का आंकड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को जब राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब पहुंचे तो उनकी कोर टीम ने कैप्टन संदीप संधू को जिम्मेदारी देकर तमाम नेताओं को फोन करवाए। यह फोन दोपहर करीब 12 बजे के आने शुरू हुए कि जल्द से जल्द फतेहगढ़ साहिब पहुंचे, राहुल गांधी को रिसीव करना है। सांसद मनीष तिवारी से लेकर भट्ठल व केपी का पूरा गुट फतेहगढ़ साहिब पहंचा। राणा गुरजीत से लेकर चन्नी तक तमाम नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में तमाम नेताओं को एक मंच पर लाने का सकारात्मक प्रयास किया गया है। जिसके आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम भी आ सकते हैं। मनीष तिवारी गांधी परिवार से नाराज चल रहे थे, वह भी मंगलवार रात और बुधवार को दिन भर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें