फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सीएम चन्नी को रोड शो की नहीं दी परमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर में रोड शो के लिए पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को रोड शो की परमिशन नहीं मिली। उनको कार्यक्रम रद्द अपना रोड शो रद्द कर कांग्रेस की नुक्कड़ सभाओं में तब्दील करना पड़ा। वह रात को नौ बजे रामामंडी पहुंचे, जहां सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। रात होने की वजह से उनको सड़क मार्ग से जालंधर आना पड़ा। वह सीधे सेंट्रल हलके के रामामंडी में पहुंचे। वहां से रविदास चौक से वेस्ट हलका से होते हुए वर्कशॉप चौक की ओर नॉर्थ हलके में जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

देर रात तक चन्नी का इंतजार कई मार्ग पर किया जा रहा था। पठानकोट और गुरदासपुर के बाद जालंधर में आते समय रास्ते में कई कार्यक्रम थे। जिसकी वजह से उनका सारा कार्यक्रम लेट हो गया। हालांकि उनको शाम पांच बजे के आसपास जालंधर पहुंचना था। मुख्यमंत्री ने जालंधर में हेलिकॉप्टर से आना था और कैंट क्षेत्र के गढ़ा में बने आर्मी के हेलिपैड पर उतर कर पहले जालंधर कैंट का दौरा करना था और उसके बाद शहर की तीन अन्य क्षेत्रों में जाकर रोड शो करना था।
देरी के कारण रात को हेलिकॉप्टर न उड़ने के कारण उनको सड़क मार्ग से आना पड़ा। उनका कार्यक्रम रोड शो का था पर चुनाव अधिकारी ने इसकी आज्ञा नहीं दी। चन्नी सड़क मार्ग से जालंधर पहुंचे, जहां रामामंडी में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह भगत करीब के मंदिर भार्गव कैंप, श्री गुरू रविदास धाम में जाएंगे और बाद में उनका कार्यक्रम जालंधर नार्थ में जाकर जनसभा करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें