फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बड़े भाई ने छोटे पर नुकीली वस्तु से किया प्रहार, मौत

Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। सोमवार सुबह यहां की मेट्रो काॅलोनी में दो भाइयों में जगह को लेकर विवाद हो गया, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर नुकीली वस्तु से प्रहार कर उसे घायल कर दिया, उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक पंकज (35) के पिता धर्मपाल ने बताया कि वह सुबह बाजार आए हुए थे जबकि उसके दोनों बेटे पंकज व सुरेन्द्र घर पर थे, उन्हें सूचना मिली कि दोनों में लड़ाई हो गई और पंकज बुरी तरह से लहूलुहान हो गया, वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पिता ने झगड़े की वजह तो नहीं बताई लेकिन सूत्रों से पता चला है कि दोनों में जगह को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सुरेन्द्र ने पंकज पर किसी नुकीली वस्तु से उसकी छाती और नाक पर प्रहार किए जिससे पंकज की मौत हो गई। पंकज का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। सूचना मिलते ही सिटी टू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें