फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा में धूमधाम से मना दशहरा

विज्ञापन
मुक्तसर में विजयदशमी मौके धूं-धूं कर जलते रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले। संवाद - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर साहिब/मलोट/गिद्दड़बाहा। बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुक्तसर, मलोट एवं गिद्दड़बाहा में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को दहन किया गया। समारोहों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मुक्तसर में श्रीराम सेवा समिति की तरफ से सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में दशहरा उत्सव आयोजित किया गया।
डीसी विनीत कुमार व एसएसपी डॉ. सचिन गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जबकि विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आयोजक रमन गिरधर, सुरिंदर धवन, संजीव खेड़ा, हैप्पी गर्ग, बाबी गावड़ी, बिट्टू गर्ग, दीपक गर्ग ने बताया कि लोगों के सहयोग से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी किया गया था। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, बाबा यादविंदर सिंह लाली, मेघराज गर्ग दोदे वाले, हैप्पी गर्ग, डॉ. नरेश परुथी, संजीव खेड़ा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

मलोट में यूथ वेलफेयर क्लब की तरफ से पुडा कॉलोनी में दशहरा उत्सव मनाया गया, जहां पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। क्लब के अध्यक्ष सतपाल मोहला ने आए मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम कंवरजीत सिंह, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सतगुर देव पप्पी, आप के शहरी प्रधान कमलजीत शर्मा, जसमीत बराड़, जोनी गर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा में श्री राम नाटक क्लब और जनसेवा वेलफेयर सोसायटी की ओर से कपास मंडी में दशहरा उत्सव आयोजित किया गया। जहां आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रितपाल शर्मा मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें