फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में फंसा दुपट्टा: धड़ से अलग हुई महिला की गर्दन, कर्ज चुकाने के लिए तीन माह पहले ही शुरू की थी नाैकरी

Fri, 28 Aug 2026 08:42 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

हादसा होते ही मशीन बंद कर दी गई। महिला को निकालने के लिए मशीन के पुर्जे खोले गए। घटना से फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गांव नूरपुर स्थित महिंद्रा इंटरप्राइज में गुरुवार को लोहे के नट बनाने वाली मशीन पर काम कर रही 54 वर्षीय अर्चना कुमारी का दुपट्टा मशीन में फंस गया। मशीन ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया और उनकी गर्दन फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मशीन के पुर्जे खोलकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


मृतका के पति दुर्गानंद दास ने बताया कि परिवार पर कर्ज होने के कारण अर्चना ने करीब तीन महीने पहले ही फैक्टरी में नौकरी शुरू की थी। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी दिल्ली में हो चुकी है जबकि दो बेटों में से एक फैक्टरी में काम करता है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
कर्मचारियों के अनुसार हादसा होते ही मशीन बंद कर दी गई। महिला को निकालने के लिए मशीन के पुर्जे खोले गए। घटना से फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना मकसूदां के जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


परिजनों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
पति ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद फैक्टरी मालिक की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अब सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फैक्टरी मालिक ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें