फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पटियाला में बाल-बाल बचे 25 लोग, गुरदासपुर में मां-बेटी की मौत, अमृतसर में भी सड़क हादसा

Tue, 26 Dec 2023 11:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/गुरदासपुर/अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में धुंध के कारण चोगावां-अटारी रोड पर गांव बहड़वाल और वानीएके के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मोगा में हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के चलते पटियाला-सरहिंद रोड पर सोमवार देर रात अनियंत्रित टैंकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 25 सवारियां बाल-बाल बच गईं। यह सवारियां संगरूर से आ रही थीं और फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने जा रही थीं। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि हादसा देर रात करीब 10 बजे हुआ। टैंकर सरहिंद से पटियाला के फोकल प्वाइंट की तरफ आ रहा था। रास्ते में पटियाला-सरहिंद रोड पर गांव बारन के नजदीक टैंकर पर से चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली पर पलट गया। इससे पहले कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह से जमीन पर पलटती उससे पहले ही सवारियों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। 

सड़क दुर्घटना में एक की मौत और चार घायल

अमृतसर में धुंध के कारण चोगावां-अटारी रोड पर गांव बहड़वाल और वानीएके के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार नत्था सिंह निवासी गांव पधरी अपने अन्य साथियों के साथ ऑटो में सवार होकर ठट्ठा गांव में मनरेगा के तहत काम करने जा रहा था। तभी सामने से आ रही इनोवा से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में नत्था सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसमें ऑटो रिक्शा चालक भी घायल हो गया। घायलों को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

गुरदासपुर: ई-रिक्शा व ट्रक में भिड़ंत, चार वर्षीय बच्ची और मां की मौत

गुरदासपुर के हरदोछन्नी रोड पर नबीपुर बाइपास के पास ट्रक व ई-रिक्शा की टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। काला नंगल निवासी लवली पत्नी सुखविंदर अपनी बेटी शहनाज व बेटे साहिल के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर मायके जा रही थी। जैसे ही उनका ई-रिक्शा हरदोछन्नी बाइपास पर पहुंचा तो नबीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही महिला लवली की मौत हो गई। जबकि बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी भी मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए साहिल को भी गंभीर चोट आई है। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

धुंध में रेल पटरियों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को धुंध के मौसम में रेल पटरियों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिया। रेल पटरियों के निकट स्क्रैप को हटाने के लिए जोन में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें