फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: डीएसपी के गनमैन पर हमला, वोटर पर्चियां फाड़ने वाले को किया था पुलिस के हवाले

Wed, 16 Oct 2024 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। मंगलवार को पंचायती चुनावों के बाद अबोहर के डीएसपी के गनमैन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव आजमवाला में एक युवक वोटर पर्चियां फाड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम सहित गांव में पहुंचे और उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इसके बाद जब वे अपनी गाड़ी से अबोहर आ रहे थे तो आजमवाला की अबोहर-फाजिल्का लिंक रोड पर पहुंचे तो इतने में पीछे से एक आई एक थार में सवार कुछ लोगों ने सरकारी गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके गनमैन हेड कांस्टेबल लखबीर सिंह घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल अबोहर दाखिल करवाया गया। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। डीएसपी अबोहर ने बताया कि चार आरोपियों में से दो की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-1 - अबोहर के सिविल अस्पताल में उपचार करवाते गनमैन लखविंदर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें