फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों ने किया सीआईए स्टाफ पर हमला, एएसआई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवंडी रोड पर गांव टहिणा के पास सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर की गाड़ी को रोकने की कोशिश में नाके पर खड़ी पुलिस पार्टी पर हमला होने का मामला सामने आया है। नशा तस्करों ने पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी पर चूरापोस्त की बोरियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिसके चलते सीआईए स्टाफ की गाड़ी संतुलन खोकर पेड़ से जा टकराई। जिसके चलते सीआईए के एक एएसआई दर्शन सिंह की बाजू टूट गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में पुलिस ने मौके से फरार हुए नशा तस्कर मोगा के गांव दौलेवाला निवासी पीपल सिंह समेत उसके पारिवारिक सदस्यों व साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट और इरादा ए कत्ल का केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ फरीदकोट को सूचना मिली थी कि नशा तस्करों के नाम से विख्यात मोगा के गांव दौलेवाला का नशा तस्कर पीपल सिंह अपने पारिवारिक सदस्यों व साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में चूरापोस्त सप्लाई करने के लिए फरीदकोट के गांव चहिल, टहिणा, पक्का आदि में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान सीआईए स्टाफ ने गांव टहिणा के पास सामने से आ रही उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन नशा तस्कर अपनी गाड़ी को भगा कर ले गए। इसके बाद गाड़ी का पीछा शुरू किया गया तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी की गाड़ियों पर चूरापोस्त की ही बोरियां फेंकनी शुरू कर दी। बोरी फेंकने के कारण सीआईए स्टाफ की एक गाड़ी ने अपना संतुलन खो दिया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार एएसआई दर्शन सिंह की बाजू टूट गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने उक्त घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर मौके से फिरोजपुर की तरफ फरार हो गए। इस कार्यवाही के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गई बोरियों में से 1.20 क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया गया है और केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी पीपल सिंह, नशा तस्करी के मामलों में भगोड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें