फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूली जा रही अवैध फीसों का विरोध

Sun, 03 Apr 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर विकास मिशन की बैठक को संबोधित करते जगदीश राय ढ़ोसीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास मिशन की बैठक रविवार को श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित हुई। इसमें प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की ओर से वसूली जा रही अवैध फीसों का विरोध जताया गया। बैठक में मिशन के पदाधिकारियों के अलावा प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के  अभिभावकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यकारी सदस्य जगदीश राय ढ़ोसीवाल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार एक्ट (आरटीई एक्ट 2009) के अनुसार कोई भी प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग की मंजूरी के बिना फीसों में बढ़ोतरी नहीं कर सकता। विद्यार्थियों से बार-बार दाखिला फीस नहीं वसूल की जा सकती। यही नहीं स्कूली बच्चों से प्राप्त की फीस व फंडों की बाकायदा रसीद भी दी जाती है।

बैठक के दौरान परिजनों ने प्राइवेट स्कूलों की ओर से वसूल की जा रही भारी फीस, स्कूल की ओर से दी जा रही पुस्तकें व स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दुकान निश्चित करने पर भी रोष जताया। परिजनों ने इस बारे में विकास मिशन की ओर से शुरू किए जाने वाले संघर्ष में हाथ खड़े कर साथ देने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


ढ़ोसीवाल ने बताया कि मिशन का वफद 4 अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे इस संबंध में डीसी से मिल ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान डीसी से प्राइवेट स्कूल संचालकों के  खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर काला सिंह बेदी, शम्मी तेरिया, अशोक कुमार भारती, निरंजन सिंह रखरा, ओपी खिच्ची, राजीव कटारिया, अनिल अनेजा, एडवोकेट पंकज गिरधर मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें