जगदीश भोला के नशा तस्करी कांड से जुड़े हवाला कारोबार के मामले में ईडी ने आठ मार्च को सीपीएस अविनाश चंद्र को तलब किया था।
इसके कारण अविनाश चंद्र से घंटों पूछताछ की गई थी। अब इस मामले में ईडी ने सीपीएस अविनाश चंद्र की पत्नी संतोष और भाई स्टीफन को तलब किया है। उन्हें समन भेज दिए हैं। उन्हें 8 अप्रैल को पेशी के लिए बुलाया है।
जानकारी के अनुसार ईडी अधिकारी अविनाश चंद्र की ओर से करतारपुर क्षेत्र में अपनी पत्नी संतोष के नाम पर खरीदी गई कीमती जायदादों की जांच कर रहे हैं। उनके दस्तावेज अविनाश चंद्र ने पेश नहीं किए थे। इसके बाद अब नकी पत्नी को तलब किया गया है। अभी अविनाश चंद्र को भी पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है।
गौरतलब है कि इस मामले में ईडी अकाली विधायक व सीपीएस अविनाश चंद्र से दो बार पूछताछ कर चुके हैं। उस दिन उन्हें देर रात पूछताछ सत्र से निवृत्त किया गया था। बाद में ईडी अधिकारियों के आदेश पर अपनी प्रापर्टी के दस्तावेज ईडी के पास जमा किए थे। माना जा रहा है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर समन किए गए हैं।