सिविल अस्पताल में मंगलवार को 27 लोगों ने डेंगू के टेस्ट किए। इनमें से मात्र 3 लोगों में ही डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इन 3 नए मरीजों के सामने आने से जिले में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या 574 तक पहुंच गई है।
सिविल अस्पताल में अब चिकनगुनिया के मरीज नहीं आ रहे हैं। डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि मौसम में ठंडक आने से इन दोनों बीमारियों के मरीजों की संख्या में कमी आ गई है।