फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डेंगू के छह नए मरीज आए 

Wed, 26 Oct 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
महानगर में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सिविल अस्पताल में बुधवार को मरीजों का तांता लगा रहा। अस्पताल में 14 मरीजों का डेंगू टेस्ट किया गया।
विज्ञापन


इनमें से 6 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इन 6 मरीजों के साथ जिले में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 483 तक पहुंच गई है। वहीं अस्पताल में 30 लोगों का चिकनगुनिया का टेस्ट किया गया। इनमें से 25 लोगों में चिकनगुनिया की बीमारी पाई गई है।

शहर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी से हो रही है। कहीं न कहीं सेहत विभाग मरीजों का इलाज करके अपने फर्ज को अंजाम दे रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी शहर में बढ़ रही इन दोनों बीमारियों के बारे में आंखें मूंदे बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें