फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला मजदूर की डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
फिरोजपुर डिवीजन के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर सेहत विभाग की टीम बच्चे व मां का चेकअप करने पहुंची - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर के सेहत विभाग ने श्रमिक स्पैशल ट्रेन में एक मजदूर महिला की डिलीवरी करवाई। बच्चा और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन कटरा से चंपा (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुई थी। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम ने दी।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चंपा (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक गर्भवती महिला को पठानकोट और जालंधर के बीच में प्रसव हो गया। ट्रेन में सवार महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को रात्रि पौने दस बजे सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। सफल प्रसव पर यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि महिला यात्री के लिए दूध और मेडिकल सहायता की की जाए। ट्रेन रात 11:46 बजे जालंधर कैंट पहुंची। वहां मेडिकल टीम ने मां और नवजात कन्या शिशु के स्वास्थ्य की जांच की। जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ थे। महिला के साथ उसका पति और सास भी सफर कर रही थी। जब उन्हें ट्रेन से उतरकर स्वास्थ्य केंद्र में जाने को कहा गया तब उन्होंने ट्रेन से उतरने से मना कर दिया। महिला को उसी ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें