फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम केजरीवाल देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक

विज्ञापन
दिल्ली के सीएम केजरीवाल देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
मंगलवार को दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देर शाम जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। केजरीवाल सांसद भगवंत मान व राघव चड्डा के साथ पहुंचे और उनको देवी तालाब मंदिर कमेटी के प्रधान शीतल विज ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के महासचिव राजेश विज समेत कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद थी।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया कि कि देवी तालाब मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। केजरीवाल ने भाईचारक सांझ, प्यार और खुशहाल पंजाब के लिए अरदास की। केजरीवाल मंदिर में हुए जागरण में भी पहुंचे। पंजाब में एससी वोट बैंक को लेकर हुई खींचातानी के बाद अब तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर हिंदू वोट बैंक पर है।
दो दिन पहले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर गए हैं। इससे पहले वह पहले नवरात्र में माता चिंतापूर्णी मंदिर हिमाचल भी गए थे। अब अरविंद केजरीवाल पंजाब आए तो वह देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी के जागरण में भी पहुंचे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक।- फोटो : JALANDHAR

दिल्ली के सीएम केजरीवाल देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक।- फोटो : JALANDHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें