फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर आई मौत: ट्रक चालक ने स्विगी कर्मी को कुचला

Wed, 01 Oct 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर के चीमा चौक पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक चालक ने स्विगी कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आबादपुरा निवासी जसवीर के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक की पहचान अंबाला निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जसवीर के परिजनों ने बताया कि जसवीर एक स्विगी स्टोर में काम करता था। हादसे की रात वह ट्रक में सामान सेट कर रहा था कि चालक अचानक ट्रक भगा ले गया। इसी दौरान जसवीर ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों के अुनसार, मंगलवार को ही जसवीर का जन्मदिन था। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त ट्रक चालक इससे पहले भी काजी मंडी में एक वाहन को टक्कर मार चुका था। घटना की सूचना थाना-7 पुलिस को दी गई लेकिन कार्रवाई न होने पर परिजनों और इलाका निवासियों ने थाने के बाहर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रक चालक की तुरंत गिरफ्तारी और कंपनी पर केस दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे संस्कार नहीं करेंगे। तब तक धरना भी जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ न मिला तो वे रोड जाम करेंगे। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि जसवीर की माता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक अंबाला का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं, कंपनी के मालिक दिल्ली में मौजूद हैं। उन्हाेंने फोन पर पीड़ित परिवार से बात कर मुआवजे का आश्वासन दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें