फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: वृक्ष के साथ लटकता मिला युवक का शव

Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। मलोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते गांव बरकंदी के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेतों में लगे वृक्ष के साथ एक युवक का शव लटकता मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
मृतक की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबा (29) पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी दशमेश नगर मुक्तसर के रूप में हुई है। मृतक एसी रिपेयर करने के साथ-साथ मुक्तसर की एक इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। थाना सदर पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बताया कि सरबजीत सिंह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। दो दिन से उसके पेट में इंफेक्शन होने के चलते वह बीमार था और काम पर नहीं जा रहा था। बुधवार की सुबह उठा और कहने लगा कि आज उसकी तबीयत थोड़ी ठीक है। वह काम पर इंडस्ट्री में जा रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे खाना पैक करवाकर वह घर से काम पर चला गया, मगर कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि मुक्तसर-मलोट रोड बरकंदी के पास बहते सुए के पास लगे वृक्ष के साथ फंदे से सरबजीत का शव लटका हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी गुरविंदर सिंह निवासी गोनियाना ने बताया कि वह अपने खेतों में आया हुआ था। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए चला गया। उसके खेतों में काम करने वाला लड़का एक अन्य लड़के के साथ उसके पीछे पेट्रोल पंप पर आ गया और बताया कि हमारे खेतों में वृक्ष के साथ एक युवक फंदा लगाने का प्रयास कर रहा है। वह तुरंत वहां से आए तो तब तक उक्त युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिवार के बयान पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें