फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला रिटायर्ड बैंक कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। घरोटा गाव स्थित खेत में लगी मोटर वाले कमरे में सोमवार की सुबह रिटायर्ड बैंक कर्मचारी लाभ सिंह (63) का शव मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। परिवार वाले पीटने के साथ गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर, चौकी घरोटा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए एसपी (डी) पीएस विर्क भी मौके पर पहुंचे।
पार्षद पति और पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य शक्ति सिंह ने लाभ सिंह मूल रूप से घरोटा के रहने वाले थे। कुछ समय से लाडोचक्क में परिवार सहित रह रहे थे। रिटायरमेंट के बाद अक्सर अपने घरोटा स्थित खेतों में चक्कर लगाने जाते थे। रविवार सुबह भी वह घर से घरोटा जाने के लिए निकले थे। वह रात को घर नहीं लौटे। परिवार ने समझा कि मोटर पर बने कमरे में सो गए होंगे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तक नहीं आने पर परिवार के लोग घरोटा स्थित खेतों में पहुंचे। वहां मोटर के पास उनकी लाश मिली। शक्ति सिंह ने बताया कि लाभ सिंह के मुंह से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिवार उन्हें घर लेकर पहुंचे तो देखा कि शरीर पर गोली लगने का निशान था।
विज्ञापन

शक्ति सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से घरोटा का रहने वाला एक व्यक्ति लाभ सिंह को धमकियां दे रहा था। उन्होंने शक जताते कहा कि यह काम उसी व्यक्ति का है। एसपीडी पीएस विर्क का कहना है कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें