फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल परिवार ने पंथ को लूटा : जेल मंत्री

विज्ञापन
जलालाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते जेल मंत्री रंधावा। संवाद - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को कहा कहा कि अकाली दल की सरकार के दौरान बादल परिवार ने पंजाब और पंथ को लूटा है। यही नहीं अकालियों ने पंजाब की नौजवानी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उस समय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पास कोई उड़ता पंजाब को लेकर कोई जवाब नहीं था और अब सुखबीर कौन से मुंह से सरकार से जवाब मांग रहे हैं। रंधावा ने जलालाबाद में वेरका बूथ का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
रंधावा ने कहा कि सुखबीर अपने हरेक जलसे में कहते है कि उनकी सरकार में बिना नंबर की बाइक व कार को कोई भी पुलिस वाला नहीं पूछता था, क्योंकि सुखबीर खुद गुंडागर्दी करवाते थे। कांग्रेस सरकार ने बच्चों को सही रास्तों पर डालने कोशिश की है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है। वह अपने अपने वाहनों पर नंबर लगवाएं, जिससे गैर सामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब मंगदा जवाब की रैली दौरान सुखबीर की ओर से हिसाब लिए जाने की बात बोले जाने पर रंधावा ने कहा कि हिसाब तो पंजाब की जनता इनसे ले रही है, क्योंकि बादल परिवार ने पंजाब और पंथ को लूटा है। इसके अलावा सुखबीर के जलालाबाद से चुनाव लड़े जाने पर उन्होंने कहा कि सुखबीर तो लंबी से भी चुनाव लड़ने की बात कहते है, लगता है कि पूरे पंजाब की सीटों पर सिर्फ बादल परिवार चुनाव लड़ेगा, क्योंकि इनके पास और कोई उम्मीदवार नहीं है। पंजाब में नशे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार काफी हद तक चिट्टे पर रोक लगाने में सफल रही है और भविष्य में भी नशे के खिलाफ मुहिम चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें