फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: थाना सदर की दूसरी मंजिल पर मिला युवक का शव, दो दिन पहले की आत्महत्या की आशंका

Tue, 09 Jun 2026 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे से दुर्गंध आने पर खुला मामला, थाना सदर में सेवक के रूप में करता था काम
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान था युवक, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर।
शहर के थाना सदर की दूसरी मंजिल स्थित एक कमरे में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने करीब दो दिन पहले फंदा लगाकर जान दी थी।
मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रभ दयाल निवासी लाधुका मंडी के रूप में हुई है। वह थाना सदर में सेवक के तौर पर कार्य करता था और पुलिस कर्मचारियों को चाय-पानी उपलब्ध कराता था। अधिकतर समय वह थाना परिसर में ही रहता था।
विज्ञापन

डीएसपी बचन सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से सुनील दिखाई नहीं दिया था। मंगलवार को दूसरी मंजिल पर स्थित उसके कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस कर्मचारियों ने कमरा खोला तो अंदर उसका शव मिला। जांच में सामने आया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
प्राथमिक पड़ताल में घरेलू कलह को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक अनबन के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक अपने पीछे तीन वर्ष की बेटी छोड़ गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार को घटना की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें