फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: वर्कशॉप में जोरदार धमाका, डीजल गाड़ी की टंकी को वेल्ड कर रहा था कारीगर; दर्दनाक मौत

Tue, 09 Jun 2026 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी,जालंधर

सार

धमाके और आग की वजह से महिंद्रा पिकअप के साथ-साथ पास में खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, कारीगर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गाड़ी की डीजल टंकी में धमाके के बाद लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ग्रामीण के लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित मंगलवार को एक वर्कशॉप में महिंद्रा पिकअप गाड़ी की डीजल टंकी वेल्ड करते समय जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि वेल्डिंग कर रहा कारीगर आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन




मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जसवंत सिंह वर्कशॉप में खड़ी महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक टंकी में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद डीजल फैलने से आग तेजी से भड़क उठी और जसवंत सिंह उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल वेल्डर को मेडिकल सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके और आग की वजह से महिंद्रा पिकअप के साथ-साथ पास में खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर लोधी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से गायब हो गया। वहीं थाना लोहियां खास प्रभारी  इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह खैरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें