पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। जीरा-फिरोजपुर रोड स्थित गांव भड़ाना की तरफ से गुजर रही नहर में से मिली कार से एक व्यक्ति का शव मिला है, मुंह से झाग निकल रही थी। उधर, पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर किसी ने जहर देकर व्यक्ति को कार समेत नहर फेंका है, यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सामने आएगा।
पुलिस के मुताबिक गांव भड़ाना की ओर से गुजर रही नहर में से गिरी कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। मृतक व्यक्ति की पहचान निशान सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी मक्खू के रूप में हुई है।
उधर, एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निशान सिंह को कार से बाहर निकाला तो उसके मुंह से झाग निकल रही थी। निशान की मौत कैसे हुई इसकी सच्चाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर होगी। फिलहाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर के मल्लांवाला में पड़ते गांव भड़ाना की नहर से निकाली कार।
फोटो निशान सिंह (फाइल फोटो)