मुक्तसर के माई भागो आयुर्वेदिक कॉलेज में पंजाबी लोक नाच पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
माई भागो आयुर्वेदिक कॉलेज में वीरवार को टीचर-डे को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा।
छात्राओं की ओर से गिद्दा और भंगड़ा पेश किया गया। डॉ. अमरजीत पसरीचा, प्रिंसिपल डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज, डॉ. पीके सेठी ने छात्राओं की ओर से पेश किए कार्यक्रम की सराहना की। आखिर में डॉ. अमरजीत पसरीचा तथा बलविंदर सिंह ने अध्यापकों को सम्मानित किया।