फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत, एक माह की छुट्टी पर आया था जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सदर के तहत ढाणी वरियाण के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। उधर, पुलिस ने वीरवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक के भाई छिंदा सिंह वासी सीमांत गांव चांदी वाला ने बताया कि उसका भाई सोना सिंह सीआरपीएफ में बतौर सिपाही कार्यरत है। 28 जनवरी से 25 फरवरी तक छुट्टी पर आया था। किसी कामकाज के सिलसिले में बाइक पर वह फिरोजपुर शहर गया था, वहां से घर लौट रहा था। जैसे ही ढाणी वरियाम के पास पहुंचा कि किसी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई सोना की मौत हो गई। उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई पप्पू राम ने बताया कि छिंदा सिंह के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें