फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में दो पंजाबी युवकों की हत्या: एडमोंटन शहर में गोलियों से भूना, मानसा के रहने वाले थे गुरदीप और रणवीर

Sun, 14 Dec 2025 05:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

कनाडा के एडमोंटन में दो पंजाबी छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक मानसा जिले के रहने वाले थे। गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में पंजाब के दो युवकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों युवक पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले थे। पंजाब में रहने वाले युवकों के परिजनों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो घर पर चीख पुकार मच गई। युवकों की हत्या कनाडा के एडमोंटन शहर में हुई है। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव बरहा के गुरदीप सिंह (27) और गांव उद्दत सैदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। मानसा के गांव वरहे और बोहा के दो नौजवानों की कनाडा के शहर एडमोंटन में गोलियां मारकर की गई हत्या को लेकर क्षेत्र में उनके घरों में मातम छा गया है। अभी तक गोलीबारी करने वालों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिवार को दुख है कि उनके बेटे जो रोजगार के लिए कनाडा गए थे, उनकी बेवजह हत्या कर दी गई।

बुढलाड़ा के गांव वरहे का गुरदीप सिंह पुत्र गुरजंट सिंह करीब ढाई साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। अब उसने पीआर होना था, तो वह अपनी पत्नी अमनदीप को वहां बुलाने की तैयारी कर रहा था। इसी तरह एक वर्ष पहले गांव बोहा का रणदीप सिंह भी स्टडी वीजा पर अपने दोस्तों के साथ कनाडा गया था। वीरवार की शाम जब वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा था, तो वहां कुछ लोगों द्वारा उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में रहने वाले परिवार को इस संबंधी उसके साथ जा रहे दोस्तों ने इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतक गुरदीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को दोनों नौजवानों के शवों का पोस्टमार्टम होना है, उनको बताया गया है कि इसके बाद वहां की पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। पीड़ित परिवारों ने उनके बच्चों के शव भारत लाने के लिए पंजाब सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।

दर्शन सिंह का कहना है कि उन्हें दुख है कि घटना के बाद भी अभी तक यह पता नहीं चल पाया युवकों की हत्या क्यों की गई। गुरदीप सिंह अपने परिवार का एकलौता बेटा था। वह रोजगार के लिए कनाडा गया था। इसी तरह रणवीर सिंह भी रोजगार के लिए कनाडा गया था, जहां पर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें