फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला था पांचों को

Tue, 09 Feb 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खीरांवाली के पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में सोमवार को पांच लोगों की अज्ञात वाहन से कुचलने की पूरी घटना रिकार्ड हो गई थी।
विज्ञापन


पांचों लोगों को एक ट्रक ने कुचला था। थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पांचों लोग पैदल गुजरते दिखाई दिए और उन्हें ट्रक की ओर से कुचल दिया गया। यह दावा डीएसपी सुल्तानपुर लोधी प्यारा सिंह ने किया है।

डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज ने हादसा या हत्या का सस्पेंस दूर कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रक ने ही पांचों को कुचला।

अभी ट्रक के बारे में और जानकारी हासिल नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ट्रक और चालक को तलाश रही है। आरोपी ट्रक चालक बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को पूरी वीडियो फुटेज दिखा दी गई है। डीएसपी ने बताया कि मृतका कुलवंत कौर और नरिंदर कौर का मंगलवार को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलविंदर कौर, हरजिंदर कौर और बलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार बलविंदर सिंह के पिता पाल सिंह के विदेश से आने के बाद होगा। बुधवार को पाल सिंह के गांव पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें