सीआईए स्टाफ की पुलिस ने झपटमार गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। इनमें से एक आरोपी ने बुधवार शाम को दुबई जाना था।
इस गिरोह ने करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें महिलाओं से पर्स छीनना और चोरी की वारदात थी। आरोपियों की पहचान अमिताभ, दीपक उर्फ दीपू और मनदीप सिंह तीनों निवासी मकसूदां के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान बाइक पर सवार तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया।
पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो बाइक भी बरामद किए हैं। उन्होंने एक बाइक दरबार साहिब तो दूसरा जालंधर रेलवे स्टेशन से चुराया था। आरोपियों से पांच लूट के मोबाइल भी बरामद हुए हैं।