फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: पंजाबी मूल के तीन कैनेडियन नागरिक गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला... महंगी गाड़ियों को बनाते थे निशाना

Tue, 13 Jan 2026 09:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में भारतीय मूल के तीन कनाडाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। तीनों वाहन चोरी गिरोह से जुडे़ हुए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पुलिस ने वाहन चोरों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाबी मूल के तीन कैनेडियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पील रीजन पुलिस की कमर्शियल ऑटो क्राइम टीम ने सुनियोजित छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की गई गाड़ियां भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ग्रेटर टोरंटो एरिया में सक्रिय था और महंगी कारों को निशाना बनाकर उनकी चोरी, छिपाने और आगे बेचने के नेटवर्क में शामिल था। जांच के बाद पुलिस ने पुख्ता सबूतों के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल खट्टड़ा, गुरतास भुल्लर और मनदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन चोरी की गई गाड़ियां, वाहन चोरी से जुड़े अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और चाबियां बरामद की हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद सामान गिरोह की गतिविधियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें