फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: शिवलिंग पर लगी चांदी नहीं काट पाए तो उसे उखाड़ कर ले गए चोर, लोगों में रोष

Fri, 31 Dec 2021 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

चोर 2 माह पहले भी रामबाग श्मशान घाट के इसी मंदिर में आकर शिवलिंग पर लगी करीब 4 किलो चांदी काटकर ले गए थे।
विज्ञापन
जालंधर के मंदिर से शिवलिंग ले गए चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कैंट के रामबाग स्थित श्मशान घाट के शिव मंदिर से गुरुवार रात को चोर शिवलिंग उखाड़कर ले गए। शिवलिंग से चांदी काटने के प्रयास में विफल रहने पर चोरों ने शिवलिंग ही उखाड़ लिया। इससे श्रद्धालुओं में भारी रोष है। क्षेत्र के लोग चोरी हुई चांदी से इतना दुखी नहीं हैं, जितना शिवलिंग को उखाड़े जाने से। इस घटना की खबर जैसे क्षेत्र में फैली, इलाके के लोग मंदिर में भारी संख्या में पहुंचने लगे। 

विज्ञापन


लोगों के अनुसार शिवलिंग उखाड़ने का काम उन चोरों का है, जो दो माह पहले भी चोरी कर चुके हैं। बता दें कि चोर 2 माह पहले भी रामबाग श्मशान घाट के इसी मंदिर में आकर शिवलिंग पर लगी करीब 4 किलो चांदी काटकर ले गए थे। लोगों ने कहा कि पहले हुई चोरी पर भी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद चोर की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन बाद में जांच पूरी नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि वह भगवान के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

पंजाब में धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं, आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा: सुखबीर
जालंधर कैंट के रामबाग स्थित श्मशान घाट के शिव मंदिर से गुरुवार रात चोर शिवलिंग से चांदी काटने के प्रयास में विफल रहने पर पूरा शिवलिंग ही उखाड़ ले गए थे। शुक्रवार देर शाम मंदिर में नए शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान वहां पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी पहुंचे। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं, वहां आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस घटना पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। बेअदबी करने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे खड़ा किया जाए, ताकि जनता को पंजाब पुलिस पर विश्वास हो सके। उन्होंने पंजाब की चन्नी सरकार और पंजाब पुलिस की भी कड़ी निंदा की। सुखबीर बादल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाली बेअदबी से लोगों की मन को ठेस पहुंचती है। इसलिए अब लोगों को खुद अपने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर ठोस इंतजाम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें