फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का मामला, आरोपी के बैंक लॉकर से 400 पासपोर्ट बरामद

Sun, 20 Dec 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास रायल एजुकेशन कंसलटेंट चलाने वाले मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह के बैंक लॉकर से पुलिस ने 400 पासपोर्ट बरामद किए हैं।
विज्ञापन


ये पासपोर्ट पंजाब समेत जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगों के हैं। आरोपी गगनदीप सिंह ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये और पासपोर्ट ले लिए थे।

थाना 7 के अंतर्गत बस स्टैंड चौंकी की पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह के बैंक लाकर से 400 पासपोर्ट बरामद किए हैं। अब जो लोग केवल पासपोर्ट वापस मांग रहे हैं, उन्हें अदालत से मंजूरी लेकर थाने से पासपोर्ट मिल जाएगा।
विज्ञापन


वहीं रुपये मिलने में कुछ आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आरोपी को पकड़ने में अब तक पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।

थाना प्रभारी नवदीप सिंह और एएसआई मेजर सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस जांच में टीम को पता चला है कि गगनदीप सिंह का एक बैंक लॉकर कर्नाटका बैंक में है।

यह जानकारी पुलिस को आरोपी के दफ्तर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने दी। उसने पुलिस को बताया कि गगनदीप का लॉकर कर्नाटका बैंक में है।

उसमें कई लोगों के पासपोर्ट लॉकर में रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रॉयल एजुकेशन कंसलटेंट को चलाने वाला मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रॉयल एजुकेशन कंस्लटेंट चलाने वाला आरोपी गगनदीप सिंह ढेरों लोगों से ठगी मारने के बाद दफ्तर को ताला लगाकर फरार हो गया था। ठगी का शिकार हुए अब तक 66 लोग पुलिस को शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें