फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सऐप पर फोटो डालने पर छात्रा ने जान दी

Sun, 20 Dec 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामेआना में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने वाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो डाले जाने पर फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने वाट्सऐप पर फोटो वायरल करने वाले उसके स्कूल के ही 12वीं कक्षा के छात्र मनतार सिंह (18) के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दिए बयान में गांव रामेआना निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। उसकी सभी बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं। सबसे बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर आया था जबकि उसकी पत्नी छोटी लड़कियों को स्कूल छोड़ने चली गई थी।

घर लौटने पर उसकी पत्नी ने पाया कि उनकी बड़ी बेटी ने कमरे में कपड़े से फंदा लगाया हुआ था। सूचना मिलने पर गांव की सरपंच के पति के साथ मौके पर पहुंचे लड़की के पिता ने अपनी बेटी को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी के स्कूल में ही पढ़ते मनतार सिंह ने उसकी बेटी को बहला और धमकाकर उसके साथ अपनी आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी और उसे वाट्सऐप पर डाल दिया।

फोटो को डाले जाने के बाद बदनामी के डर से उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें