फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 11 Apr 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ठाकुर आबादी निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के कारण रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ठाकर आबादी गली नंबर 10 निवासी पुरुषोत्तम दास पुत्र कुंदन लाल काफी दिनाें से बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन


उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। मानसिक परेशानी के कारण रविवार सुबह उसने बठिंडा से फाजिल्का जाने वाली रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गाड़ी की चपेट में आने से उसकी दोनों टांगें कट गई। रेलगाड़ी चालक ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों व जीआरपी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस, समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा और बाला जी मानव सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस चालकों को घटना की सूचना दी। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें