एक युवती ने मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों को उस समय दबोच लिया जब वे उससे पर्स छीन कर भाग रहे थे। आदर्श नगर में एक दुकान में काम करने वाली अंजू ने कहा कि वह अपनी दादी के साथ एक्टिवा पर जा रही थी कि फुटबाल चौक के पास मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया।
अंजू ने कहा कि उसने खुद ही तेजी से एक्टिवा दौड़ाते हुए स्नैचरों का पीछा किया। गुरु नानक मिशन चौक के पास लुटेरों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। युवती ने मौके पर एकत्रित हुए लोगों को सारी बताई और लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।