फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने छह लाख की ठगी में दंपति पर केस

Mon, 20 Jul 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसेट निकालने के नाम पर धोखाधड़ी कर पौने छह लाख रुपये ठगने के आरोप में फगवाड़ा पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरवीर सिंह वासी गांव बड़िंग, जालंधर ने थाना सिटी फगवाड़ा को दी गई शिकायत में बताया कि वह यूको बैंक फगवाड़ा में बतौर गार्ड काम करता है। साथ ही उसे गाने का शौक था। उसका संपर्क सतनाम सागर हाल से हुआ। सतनाम ने उसे कहा कि वह उसकी कैसेट रिकार्ड करवा देगा, जिसके लिए आठ लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन



उसने कहा कि वह उसकी पत्नी शरणजीत शमी के बैंक खाते में 20 हजार रुपये जमा करवा दे, जिस पर उसने बैंक खाते में पैसे जमा करवा दिए। फिर उसने एलबम रिलीज करने का एग्रीमेंट करके उससे 1 लाख 70 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद कैसेट रिलीज करने के लिए एक लाख 65 हजार रुपये लिए। फिर सतनाम सागर ने उससे दो हजार, चार हजार और दो लाख रुपये लिए। शिकायतकर्ता हरवीर सिंह ने कहा कि सतनाम सागर ने न तो उसकी एलबम रिलीज करवाई और न ही उसके पैसे लौटाए। थाना सिटी पुलिस ने सतनाम सागर वासी गुलाल बाजार जिला अमृतसर और उसकी पत्नी शरणजीत शमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें