फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: स्विफ्ट कार में आए लुटेरों ने तोड़ा एसबीआई का एटीएम, 13 लाख से अधिक की नकदी लेकर हुए फरार

Tue, 06 May 2025 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लुटेरे एटीएम को काटकर उसमें से 13 लाख 82 हजार 800 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट तथा उप चौकी परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कैंट एरिया में दीपनगर राम बाग के पास स्थित बैंक के एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया। लुटेरे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात पाैने तीन बजे स्विफ्ट कार में आए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दो लुटेरे कार में आए और एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान लुटेरों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। कैमरों पर स्प्रे होने के कारण आगे की घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड नहीं हो पाई। 

लुटेरे एटीएम को काटकर उसमें से 13 लाख 82 हजार 800 रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट तथा उप चौकी परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से लूट की घटना की सूचना मिली थी। कि एटीएम को काटकर 13.82 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक लटेरे स्विफ्ट कार में आए थे और वारदात के बाद जालंधर अमृतसर हाईवे की तरफ निकल गए। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें