फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल चेक करते समय चली गोली

Fri, 24 Jul 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा सेंटर में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे शाहकोट के एक व्यक्ति की राइफल चेक करते सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गोली चल गई। गोली हवा में चली, लेकिन उसके छर्रे वहां आधार कार्ड बनाने आई नौवीं कक्षा की छात्रा को लगे।
विज्ञापन




इससे छात्रा घायल हो गई, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शाहकोट का अमृतपाल अपनी राइफल का लाइसेंस रिन्यू करवाने आया था। वह सुविधा सेंटर में राइफल चेक करवाने गया, लेकिन वहां गार्ड ने पहले राइफल चेक करवाने को कहा। इस चेकिंग के दौरान गार्ड से गोली चल गई।



उस समय वहां से गुजर रही तेजमोहन नगर निवासी नीतू को गोली के छर्रे लग गए। वह अपने परिजनों के साथ आधार कार्ड बनवाने आई थी। एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें