थाना सिटी पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण करके रेप करने के मामले में एक युवक को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि सिखांवाला रोड निवासी रणजीत सिंह ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया।
वह उसे झांसा देकर अनजान स्थान पर ले गया और दुराचार किया। बाद में वह उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बयान के आधार पर रणजीत सिंह के खिलाफ अपहरण व रेप का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।