फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर दे दी जान, सुसाइड नोट छोड़ा

Wed, 21 Dec 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवक ने कर ली सुसाइड
विज्ञापन
ससुराल आए युवक ने ट्रेन के नीचे कटकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें वजह लिखी है। पुलिस ने  मामले में साले की प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना डेराबस्सी की है। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर ट्रक यूनियन के नजदीक एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह शताब्दी ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 45 वषीर्य गुरमीत सिंह पुत्र राममूर्ति निवासी गांव रामनगर सैनियां, पुलिस थाना शंभू के तौर पर हुई है। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने साले की प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। रेलवे पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जीरकपुर निवासी एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को हादसे की सूचना सुबह नौ बजे मिली।

गुरमीत सिंह बस कंडक्टर था तो भांखरपुर अपने ससुराल आया हुआ था। उसका साला तिरलोचन सिंह जीरकपुर निवासी अपनी प्रेमिका कुलदीप कौर के साथ कई वर्षों से रह रहा है। वह भांखरपुर में अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था जबकि दो बहनों के हिस्से की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की डेढ़ बीघा जमीन पर भी उसकी प्रमिका  ने कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन


मृतक गुरमीत सिंह ने सुसाइड में लिखा है कि उसके साले की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और साली की जगह भी कब्जा कर ली है। कोर्ट में केस जीतने के बावजूद कुलदीप कौर कब्जा नहीं छोड़ रही थी। इससे तंग आकर वह खुदकशी कर रहा है जिसकी जिम्मेदार कुलदीप कौर है। गुरमीत सिंह अपने हस्त लिखित सुसाइड नोट के साथ शताब्दी ट्रेन के आगे कूद गया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए।

वह अपने पीछे परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। रेलवे प्रभारी रामपाल के अनुसार गुरमीत के भाई जगतार सिंह के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर कुलदीप कौर पुत्री सरदारा सिंह के खिलाफ आईपीसी 306 के तहत केस दर्ज कर शव डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें