फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर महिला से दुराचार का आरोप 

Fri, 07 Oct 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
रेंप - फोटो : demo
विज्ञापन
सतलुज दरिया के बांध पर लकड़ी एकत्र कर रही महिला से एक युवक ने दुराचार किया। आरोपी का साथ देने में एक महिला भी शामिल थी। उधर, थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन


सीमांत गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो वीरवार शाम को गांव की ही महिला परमजीत कौर के साथ भोजन बनाने के लिए सतलुज दरिया के बांध पर लकड़ी एकत्र करने को गई थी। वहां पर परमजीत कौर ने आरोपी जगतार सिंह को बुला लिया। जगतार ने परमजीत की मदद से पीड़िता के साथ दुराचार किया।

उसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी जगतार सिंह व परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें