फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के अगवा आलू व्यापारी को छुड़ाया

Mon, 07 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर की देहात पुलिस ने वेस्ट बंगाल के अगवा आलू व्यापारी को तीन दिन बाद सोमवार को छुड़ाया है।
विज्ञापन


उसे पठानकोट रोड पर एक कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं ने आलू व्यापारी को अगवा करने के बाद हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर व्यापारी की पत्नी को भेजकर चार लाख की फिरौती मांग थी। इस पर वेस्ट बंगाल में आलू व्यापारी के किडनैप का केस दर्ज कर लिया गया था और वहां के एसएसपी ने जालंधर रुरल के एसएसपी हरमोहन सिंह को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जालंधर की पुलिस हरकत में आई।

एसएसपी हरमोहन संधू व एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि वेस्ट बंगाल के आला पुलिस अधिकारियों का सोमवार फोन आया था कि वहां के आलू व्यापारी दुलाल घोष का जालंधर में अपहरण कर लिया गया है। उसके हाथ पैर बांधकर मारपीट का वीडियो बनाकर यहां उसकी पत्नी को सोशल मीडिया से भेजा गया है। व्यापारी को छोड़ने की एवज में चार लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
विज्ञापन


एसपी डी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो क्लिप के आधार पर मामले में आपरेशन के लिए इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह व शिव कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। टीमों को गुप्त सूचना मिली कि आलू व्यापारी को जेएस कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस ने आपरेशन चलाकर आलू व्यापारी को मुक्त करा लिया। पुलि ने तीन अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया, जिनकी पहचान प्रवीण गोरा पुत्र चमेल सिंह निवासी गोदर राजोरी जम्मू, राजुल बजाज व नानक सिंह बिट्टू निवासी नूरपुर अमृतसर के रुप में हुई।
विज्ञापन


वेस्ट बंगाल की पुलिस टीम जालंधर के लिए रवाना हो चुकी है। एसपी खख ने बताया कि दुलाल घोष चार दिसंबर को जालंधर के करतारपुर में टीएल कोल्ड स्टोर में आलू खरीदने के लिए पहुंचा था। यहां उसे काले रंग की गाड़ी से अगवा कर लिया गया था। घोष का एटीएम कार्ड व पासवर्ड लेकर यूनियन बैंक से 45 हजार रुपये अपहरणकर्ताओं ने निकाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें