विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बुधवार शाम को जिला माल अधिकारी के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया है।
रीडर
रोहित कुमार एक कैदी की पैरोल (छुट्टी) के आवेदन पर पॉजीटिव रिपोर्ट करने
की एवज में सात हजार रुपये ले रहा था। उस पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत
मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक सतनाम सिंह
ने उनके पास शिकायत की थी कि उसका दोस्त जेल में बंद है और उसकी छुट्टी का
आवेदन जिला माल अधिकारी के पास आया हुआ है। सतनाम सिंह की शिकायत के
मुताबिक रीडर रोहित दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है और सौदा सात हजार
रुपये में तय हो गया।
डीएसपी विजिलेंस सोमनाथ ने जाल बिछाकर रोहित को उस समय दबोच लिया, जब वह तय सौदे के मुताबिक सात हजार की राशि ले रहा था।