थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के बाग में 20 वर्षीय युवक और 18 वर्र्षीय युवती के शव पेड़ की दो शाखाआें से लटके मिले। युवक की पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने साथ जीने और मरने की बात लिखते हुए बिना किसी दबाव के आत्महत्या करने की बात का उल्लेख किया है और इसके लिए परिवार वालों को परेशान न करने की ताकीद की है।
ईसानगर में लोध बिरादरी के 20 वर्षीय युवक और तमोली जाति की 18 वर्षीय युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो माह पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की परिवार के लोगों को जानकारी हुई, जिसके बाद घरवालों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। इसी दौरान युवती के पिता ने उसकी सीतापुर जिले में शादी तय कर दी। शादी तय होने के बाद से प्रेमी युगल तनाव में आ गया। युवती की पांच जून को बारात आनी थी, जिस पर दोनों ने आत्मघाती फैसला ले लिया। मंगलवार की रात दोनों अपने घरों से निकलकर गांव के पश्चिम बाग में एक दूसरे से मिले। इसके बाद युवती के दुपट्टे को फाड़कर पेड़ की दो शाखाओं से दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शवों को लटकते देखा तो अफरातफरी मच गई। दोनों के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
इससे पूर्व मृतक युवक की तलाशी के दौरान पैंट की पिछली जेब से एक सुसाइड नोट मिला।
एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि दोनों के घरवालों ने प्रार्थनापत्र देकर
प्रेम संबधों के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। शवों का पोस्टमार्टम
कराया गया है।
हाईस्कूल की इसी वर्ष दी थी परीक्षा
युवक औैर युवती गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ते थे। इस वर्ष ही दोनों ने परीक्षा दी थी, जिसमें युवक फेल और युवती पास हो गई थी।