फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व तस्करों में मुठभेड़, तस्कर को लगी दो गोलियां

Thu, 09 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार शाम को बिल्ली वड़ैच में प्रदेश के नामी तस्कर कुलबीर सिंह व उसके भाई अमर सिंह की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग से तस्कर कुलबीर सिंह के दो गोलियां लगीं। उसे इलाज के लिए नकोदर फिर जालंधर के अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन



एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच की। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी ने तस्करों को घेर लिया था। तस्करों की तरफ से फायरिंग की गई, जिसका जवाब स्पेशल स्टाफ की पुलिस पार्टी ने दिया। तस्करों के पास से 32 बोर का नाजायज पिस्तौल बरामद किया गया है।


एसपी कुलवंत सिंह के मुताबिक भुक्की की तस्करी के कई केसों में लिप्त कुलबीर सिंह व उसका भाई अमर सिंह पुत्र तेजा सिंह तस्करी के कई केसों में अदालत से भगोड़ा करार दिया जा चुका था। उस पर शाहकोट में 200 बोरी भुक्की की तस्करी का मामला भी चल रहा था।
विज्ञापन




वीरवार को स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर शिव कुमार को गुप्त सूचना थी कि शाहकोट इलाके में दोनों तस्कर भाई बिल्ली वड़ैच इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस पार्टी का गठन कर दोनों को घेर लिया गया। कुलबीर सिंह की तरफ से रिवाल्वर से फायर पुलिस पार्टी पर किए गए, जिसके जवाब में पुलिस ने क्रास फायरिंग की। दो गोलियां कुलबीर सिंह को जाकर लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन



एसपी कुलवंत सिंह का कहना है कि कुलबीर सिंह एक नामी तस्कर था और पुलिस लंबे समय से उसको खोज रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें