फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिटोरियम को नहीं मिली जमीन, लैप्स हो जाएगा बजट

Sat, 06 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश के हर जिला में ऑडिटोरियम बनाने की योजना अभी भी ठंडे बस्ते में है। विभाग के पास इस योजना के लिए करीब पच्चीस करोड़ रुपये का प्रावधान था, लेकिन चंबा में ऑडिटोरियम के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई। इस कारण मार्च में यह बजट लैप्स हो जाएगा।
विज्ञापन


विभागीय योजना के तहत ऑडिटोरियम के लिए हर जिले में शहर के दायरे के पांच किलोमीटर के भीतर चार से पांच बीघा जमीन मुहैया करवानी थी। जहां ऑडिटोरियम का निर्माण करवा कर स्थानीय संस्कृति से जुड़ी प्राचीन व नायाब कला कलाकृतियों को रखा जाना था, लेकिन जिलों में भूमि चिन्हित न कर पाने से अब यह योजना अगले वित्त वर्ष के लिए टल गई।  

मुख्य सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि इस बारे में विभागीय प्रक्रिया चल रही है। जिन जिलों ने ऑडिटोरियम बनाने के लिए भूमि मुहैया करवाई है वहां बजट मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें