फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: कमरे में सो रही थी दोनों... हथियारों से लैस हैवान आ धमके और...

Fri, 28 Nov 2025 05:39 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

पंजाब के जालंधर में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां मां और बेटी के साथ चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। एक बार फिर जिले में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। जालंधर के गांव कंग कलां के नजदीक ईंटों के भट्ठे पर खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ चार हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


गांव कंग कलां में पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह निवासी गट्टी रायपुर थाना लोहियां के खेत हैं। पूर्व सरपंच के खेतों में बने मोटर के कमरे में प्रवासी महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। पूर्व सरपंच के मुताबिक खेतों के 2 कमरों में रह रही मां-बेटी और कुछ युवकों को हथियार के दम पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी सुबह तड़के वहां आ धमके, जब दोनों मां-बेटी कमरे में सो रही थी। आरोपी मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। प्रवासी महिला और उसकी बेटी ने खेत मालिक सुखविंदर सिंह को इस घटना की जानकारी दी। 

इस पर सुखविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। चारों हथियारबंद युवक कौन थे कहां से आए थे उसकी जांच की जा रही है। डीएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें