फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो पर केस

Tue, 17 May 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी टीचिंग प्रैक्टिस कर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान बस स्टैंड पर गुरप्रीत सिंह और गुरमीत सिंह उर्फ टैट ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उन्होंने लड़की को जबरन उठाने की कोशिश की। मगर लोगों के दखल देने पर आरोपी भाग गए और बाद में उन्होंने पथराव भी किया।

इसमें उनकी बेटी बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में उसे हेल्थ सेंटर में दाखिल कराया गया था। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें